यूपी -सोनभद्र
दिनांक 9/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य संकलन में जुटी है।
सीओ ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी
डाग स्क्वायड टीम में मौत के कारणों की जांच में जुटी

सोनभद्र। दुद्धी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरता-लिलासी मार्ग स्थित नदी पुलिया के पास मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी। मृतक की पहचान समर सिंह उम्र करीब 25, वर्ष पुत्र मोहन सिंह, निवासी महुअरिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी । परिजनों के अनुसार समर सिंह मंगलवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से लिलासी की ओर गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इस बीच शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि लिलासी पुलिया के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान समर सिंह के रूप में की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए जाना बताया जा रहा हैं। घटनास्थल के पास खून से सने बड़े पत्थर भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक पर पत्थर से हमला किया गया हो। वहीं परिजनों ने मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान होने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारीराजेश कुमार राय पुलिस बल के संग पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तथा मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की बात कही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि समर सिंह की शादी करीब दो माह पूर्व ही हुई थी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।
बाइट ( राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7