Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई न होने से डग्गामार वाहन संचालक बैखौफ ढो रहें सवारी जिला प्रशासन को डग्गामार वाहनों की ओर ध्यान देकर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए 

*सोनभद्र खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई न होने से डग्गामार वाहन संचालक बैखौफ ढो रहें सवारी जिला प्रशासन को डग्गामार वाहनों की ओर ध्यान देकर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 10/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई न होने से डग्गामार वाहन संचालक बैखौफ ढो रहें सवारी

 

स्थानीय प्रशासन व यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान

जिला प्रशासन को डग्गामार वाहनों की ओर ध्यान देकर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए

 

मुख्यमंत्री के निर्देश का उड़ाया जा रहा माखौल

सोनभद्र। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से डग्गामार वाहनों, बिना परमिट व नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर खबर के अनुसार प्रमुख सचिव परिवहन से जवाब तलब करते हुए निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में डग्गामार वाहनों से सवारियों को न ढोया जाए ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारीयों व जिम्मेदारों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रों व ऊर्जांचल में बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन प्रतिदिन मजदूरों को भरकर क्षेत्र के परियोजनाओं में पहुंचा रहे हैं। ऊर्जांचल क्षेत्र स्थित मेघा ई कंपनी, अनपरा तापीय बिजली परियोजना, रेनुसागर पावर प्लांट, एनसीएल व एनटीपीसी में कार्य करने के लिए सैकड़ों की संख्या में मजदूर प्रतिदिन डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश है। डग्गामार वाहनों से सफर इसलिए करते हैं क्योंकि भाठ क्षेत्र व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न होना बड़ा कारण है। बीना परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय में भी डग्गामार वाहन से मजदूर काफी संख्या में मजदूरी करने पहुंचते हैं इसके अलावा बीना परियोजना आवासीय परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी के कार्य में कांट्रैक्टर के माध्यम से भाठ क्षेत्र से मजदूरों को डग्गामार वाहन से भरकर प्रतिदिन लाया जा रहा है। अब सवाल यह बनता है कि ये डग्गामार वाहन प्रतिदिन अनपरा कोतवाली, बीना चौकी व शक्ति नगर थाना कैसे पार कर जा रहें और स्थानीय प्रशासन की नजर भी इनपर नहीं पड़ रही है। जिले के अधिकारियों द्वारा भले ही अभियान चलाकर कोरम पूरा किया जाता रहा है लेकिन इन डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई न होना सड़क सुरक्षा अभियान पर पलीता लगा रहा है जो महज एक कोरम पूर्ति बनकर रह गया है। डग्गामार वाहनों का संचालन निरंतर जारी रहना यातायात विभाग,व स्थानीय प्रशासन की क्या मौन सहमति मानी जाए या इनकी नजर अब कमजोर पड़ गई है जो मजदूरों से भरें वाहनों को देख नहीं पा रहें हैं। सवाल यह है कि क्या यातायात विभाग और स्थानीय प्रशासन के पास डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय नहीं है या सुत्र कमजोर पड़ गये है। माननीय जिलाधिकारी महोदय को इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे भविष्य में बड़ी दूर्घटनाओ को रोका जा सके।

News Point 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धी पुलिस ने 6 जुआरी गिरफ्तार कर 12,320 रुपये नगद, ताश के पत्ते, 4 मोबाइल फोन एवं 11 लावारिस दो पहिया वाहन बरामद किया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *