यूपी -सोनभद्र
दिनांक -7/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में।
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बीएनएस धारा से संबंधित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। घटना का संक्षिप्त विवरण 4.9.2026 को ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज में अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर बीते पांच अगस्त को उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में सोमवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट के करीब पुलिस टीम द्वारा गोरारी मोड़, दुर्गा जी मंदिर के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामवृक्ष पुत्र बनवारी, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, सर्वेश उर्फ बिट्टू पुत्र रामवृक्ष, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, संजय कुमार पुत्र श्रीराम, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली।
News Point 24×7
News Point 24×7