यूपी -सोनभद्र
दिनांक -8/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

अवैध गांजा कि अनुमानित कीमत 12 लाख 7 हजार 500 रुपये
कार की पीछे की लाइट के अंदर बनाई गई कैविटी से 24 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ
बरामद गांजे का कुल वजन 24 किलो 150 ग्राम
वेरना कार कि अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये
एंकर । सोनभद्र पुलिस ने अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सफलता प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने 24 किलो से अधिक अवैध गांजा और एक वेरना कार बरामद करते हुए दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत 17 लाख 7 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
वीओ – बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 सितंबर 2026 को बभनी पुलिस टीम नधिरा तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर बभनी की ओर से आ रही वेरना कार संख्या UP70 CD 8010 को रोककर तलाशी ली गई।
वीओ – पुलिस अनुसार तलाशी के दौरान कार की पीछे की लाइट के अंदर चोरी-छिपे बनाई गई कैविटी से 24 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 24 किलो 150 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 7 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल 17 लाख 7 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया गया।
वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम विजय कुमार ओझा पुत्र पवन ओझा उम्र करीब 23 वर्ष और विकाश ओझा उर्फ अविनाश ओझा पुत्र मिथिलेश ओझा उम्र करीब 26 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम जमुआ बिहिया, जिला भोजपुर, बिहार बताया। बरामद गांजे के संबंध में दोनों कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।
वीओ – बरामदगी के आधार पर बभनी थाना पर धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में की गई।
वीओ – दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार सोनभद्र भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बाइट ( विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7