यूपी -सोनभद्र
दिनांक -29/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पत्नी, प्रेमी सहित 4 गिरफ्तार , दोनों ने मिलकर सड़क हादसे का रुप दिया था

पति-पत्नी और वो के बीच गई पति कि जान

सोनभद्र। सोनभद्र में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना चौकी अंतर्गत एनसीएल बीना स्टेडियम मोड़ के निकट मुख्य मार्ग पर संदिग्ध सड़क हादसे के रूप में सामने आई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार मृतक एनसीएल बीना के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वीओ – 23 अगस्त कि तड़के सुबह एनसीएल बीना परियोजना स्टेडियम जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पहले तो ये सड़क हादसा लगा, लेकिन घटनास्थल पर ऐसा कुछ प्रतीत नहीं बताया गया जिससे संदिग्ध मिलने पर थाना शक्तिनगर में धारा 103(2)/238 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे में घटना का पर्दाफाश किया।
पुलिस जांच में मृतक कि पत्नी व युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया
जांच में सामने आया मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान से प्रेम-प्रसंग था। 22 अगस्त को मृतक ने दोनों को घर पर देख लिया तो विवाद हुआ। विवाद में पत्नी और प्रेमी ने गला दबाकर और पत्थर के फर्श पर सिर पटक कर रमाशंकर की हत्या कर दी। फिर सबूत मिटाने के लिए रात में विकास ने अपने दो साथियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता के साथ शव को चादर में लपेटकर सड़क किनारे लिटा दिया और वाहन से चोट पहुंचाकर इसे हादसा दिखाने की कोशिश कि गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास चौहान M-10 बीना, प्रियंका मिश्रा B-264 बीना, अनुराग सिंह M-246 बीना, सोनू गुप्ता जमशीला।
पुलिस टीम में शक्ति नगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना अजय श्रीवास्तव सहित टीम शामिल रहीं।
News Point 24×7

News Point 24×7