मध्यप्रदेश सिंगरौली
दिनांक -7/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सिंगरौली। सिंगरौली के मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह की टीम को खदान में हुई डकैती सहित तीन अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा करने में सफलता मिली है।
बीते 3 अगस्त को फरियादी गौतम सिंह पिता दालचंद उम्र 58 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी सिधपुरा थाना सिधपुरा जिला कासगंज उत्तर प्रदेश हाल ओल्ड जीएम ऑफिस के पास निगाही थाना नवानगर जिला सिंगरौली में खदान में ड्यूटी के दौरान रात्रि करीब 10 बजे 20-25 व्यक्ति आए और मारपीट कर उसकी 315 बोर की रायफल लूट ली तथा 80 मीटर कापर केबिल काटकर फरार हो गए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 6.9.26 को दोपहर 1 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोटा मोड़ नर्सरी के पास पुनः उसी प्रकार की वारदात के लिए कुछ लोग इकट्ठे हैं। घेराबंदी कर पकड़ा गया, 5-6 व्यक्ति पुलिस को देखकर खदान की झाड़ियों में भाग गए। मौके पर खड़ी उनकी 3 मोटर सायकिल क्रमांक UP64AP 2196, MP66ZA 4676, MP66ZE 3880 को जप्त किया गया। मौके से 2 व्यक्ति पकड़े गए ठाकुर प्रसाद साकेत उर्फ बड़कू साकेत पिता रामबूझ साकेत उम्र 37 वर्ष निवासी बडोखर थाना बरगवां जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश, नन्दलाल साकेत पिता रामनरेश साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी बडोखर हाल चटका रेल्वे पुलिया के पास थाना मोरवा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश।
पुलिस विज्ञप्ति अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने दिनांक 3.8.26 को फरियादी गौतम सिंह के साथ मारपीट कर केबिल एवं बंदूक लूटने की बात स्वीकार की। अभियुक्त ठाकुर प्रसाद साकेत द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई 315 बोर की रायफल 5 नग कारतूस के भी जप्त किया गया। पुलिस अनुसार पकड़े गए अभियुक्तो ने जयन्त खदान में बीते अगस्त 13.8.26 की रात्रि एवं निगाही खदान से 27.8.26 को कंडक्टर वायर काटने की बात भी स्वीकार की, जिसे जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने 315 बोर की रायफल 5 राउंड कीमत करीब 1,00,000 लाख रुपये व गार्ड का आईडी कार्ड, टांगी, डंडा, कंडक्टर वायर कीमत करीब 25,000 हजार रुपये लोहे का बिजली का खम्भा 2 नग कीमत करीब 5000, हजार रुपये तथा तीन मोटर सायकल कुल कीमती करीब 2,00,000, हजार रुपये, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया । प्रकरण में अन्य की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस का कहना है जिस कबाड़ी द्वारा या अन्य व्यक्ति वो निगाही, नवानगर, मोरवा, बैढ़न, अनपरा, शक्तिनगर का रहने वाला हो, चोरी का सामान खरीद रहा हो, उसकी भी जांच की जा रही है।
News point 24×7
News Point 24×7