
रिपोर्ट -सतीश दूबे
यूपी-सोनभद्र
दिनांक 05 मई 2026
सोनभद्र /आपको बता दे की भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोनभद्र समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है तेज आंधी और तूफान आने की संभावना हवा की गति 60–70 किमी/घंटा तक जा सकती है
गरज-चमक के साथ तेज बारिश
कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जिले सभी इलाकों में असर देखने को मिल सकता है ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में इस मौसम का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है।
खेतों में काम कर रहे किसानों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा अधिक
कच्चे मकान और पेड़ों को नुकसान की संभावना बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है
आपदा प्रबंधन टीम को सक्रिय रखा गया है स्वास्थ्य विभाग को भी इमरजेंसी के लिए तैयार रहने के निर्देश ग्रामीण इलाकों के लिए सलाह खुले खेतों में काम करने से बचें बारिश और आंधी के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें आम लोगों के लिए सावधानी घर से बाहर निकलते समय मौसम की जानकारी जरूर लें मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सीमित करें फिलहाल के लिए इतना ही मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए News Point 24×7 के साथ।
News Point 24×7