Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली पुलिस ने अव्यवस्थित पार्किंग पर शिकंजा कहते हुए 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कि 

सिंगरौली पुलिस ने अव्यवस्थित पार्किंग पर शिकंजा कहते हुए 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कि 


मध्यप्रदेश – सिंगरौली

 

दिनांक – 5-9-2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इंद्रा चौक से आसरा बाजार तक चला विशेष अभियान

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विषेश अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा इंद्रा चौक विंध्यनगर, नवजीवन विहार सेक्टर 1 से सेक्टर 4 तक तथा आसरा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वाहन निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें ताकि आवागमन बाधित न हो।

अभियान के दौरान यातायात नियमों और पार्किंग व्यवस्था की अनदेखी करने वाले 8 वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क और सार्वजनिक मार्ग आवागमन के लिए हैं, अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। कार्रवाई में थाना यातायात से सहायक उप निरीक्षक सांवलिया रावत, संतोष साकेत, थाना विंध्यनगर से सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक विनय सिंह, आरक्षक तुलसी सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने सिंगरौलिवासियो से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने 24 किलो अवैध गांजा वेरना कार 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *