Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में पडरी गांव में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया 

सोनभद्र में पडरी गांव में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -8/9/026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

घटना में कथित महिला और उसके भाई को चोट लगी

 

पीड़ित पक्ष ने कथित छह महीने पहले हुई हत्या की रंजिश का बदला बताया

 

फिलहाल घायल महिला अस्पताल में उचाररत

 

 

एंकर। सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पडरी गांव में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है। इस घटना में कथित तौर पर एक महिला अर्चना गुप्ता और उनके रिश्तेदार कमलेश कुमार गुप्ता घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने कथित तौर पर इसे छह महीने पहले हुई हत्या की रंजिश का बदला बताया है।

 

 

वीओ – कथित तौर पर पडरी गांव में सोमवार को घर में घुसकर फावड़ा-फरसा और डंडे से हमला किया गया। घायलों की पहचान कथित तौर पर कमलेश कुमार गुप्ता, निवासी पडरी और अर्चना गुप्ता के रूप में हुई है। अर्चना के ससुर शिवमूरत गुप्ता का कथित तौर पर आरोप है कि उनकी बहू को नाक से लेकर सिर तक फरसे से हमला किया गया ।

 

 

वीओ – कथित रामगढ़ निवासी शिवमूरत गुप्ता ने बताया जो अर्चना को चोट आई है वो मेरे लड़के की औरत है, मेरे नाती का कत्ल दिवाकर ने किया था, आज उसी के दो भाई संजय गुप्ता और रवि गुप्ता और उसका पिता गुलाब और उसकी औरत कलावती देवी सब लोग मिलकर मेरी बहू को घेरकर घर में घुसकर फावड़े से हमला कर दिए।

 

 

वीओ – कमलेश कुमार गुप्ता ने कथित तौर पर बताया कि उनकी बहन के लड़के की करीब छह महीने पहले कथित तौर पर दिवाकर गुप्ता और उसके परिजनों द्वारा हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर उस मामले में एक ही गिरफ्तारी हुई है और तभी से पूरे परिवार के सफाए की धमकी दी जा रही है।

 

 

मेरी बहन के लड़के का छह महीने पहले मर्डर कर दिया था आज हम घर में बैठे थे, गुलाब गुप्ता, उसकी माता कलावती और संजय गुप्ता फावड़ा लिए थे बहन का नाक कट गया है, सर पे चोट लगा है, सौ नंबर फोन किया था तो पुलिस आई, बोले नॉर्मल चोट है।

 

 

वीओ – परिजनों ने कथित तौर पर डायल-112 पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। कथित तौर पर आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घायलों को अपने साथ मेडिकल के लिए अस्पताल नहीं ले गई और चोट को नॉर्मल बताया।

 

 

वीओ – फिलहाल घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पीड़ित पक्ष ने कथित तौर पर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

बाइट (कमलेश कुमार गुप्ता, घायल महिला का भाई, पडरी, सोनभद्र)

News Point 24×7

 

बाइट (शिवमूरत गुप्ता, पीड़ित के ससुर, रामगढ़ निवासी, सोनभद्र)

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने 24 किलो अवैध गांजा वेरना कार 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *