यूपी -सोनभद्र
दिनांक -11/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सलामी लेने के बाद निरिक्षण किया

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।
वीओ – परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल, दौड़ और शस्त्र अभ्यास कराया गया। एसपी ने जवानों को फिट और अनुशासित रहकर कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

वीओ – इस दौरान IGRS में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षी आरती वर्मा को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए अन्य कर्मियों को भी निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए।
वीओ – तत्पश्चात एसपी ने यूपी- डायल 112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन चेकिंग की। वाहनों की फिटनेस, साफ-सफाई, वायरलेस सेट, फर्स्ट एड किट, दंगा नियंत्रण उपकरणों की कार्यशीलता परखी गई और चालकों को नियमित रख-रखाव के निर्देश दिए गए।
वीओ – एसपी ने परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
News Point 24×7
News Point 24×7