यूपी -सोनभद्र
दिनांक 9/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। सोमवार को दुद्धी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डूमरडीहा रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर के पास दबिश देकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 पत्ता ताश, 12,320 रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन तथा 11 लावारिस दोपहिया वाहन बरामद किया गया। धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पीर मोहम्मद पुत्र स्व. अहमद, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नं 9 कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी,असलम पुत्र अजीम शाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम डूमरडीहा, बृजेश कुमार पुत्र दयाशंकर कुशवाहा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजखड़,
मकसूद अहमद पुत्र स्व. साबिर शाह, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड नं 9 कस्बा दुद्धी, लवकुश कुमार पुत्र संजय कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरी, जितेन्द्र सोनी पुत्र सत्यनारायण सेठ, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं 9 कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, सभी जनपद सोनभद्र के है।
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7