Breaking News
Home / खबरे / NCL बीना के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की मौत हादसा नहीं हत्या का आरोप , पिता ने बहू और उसके प्रेमी पर लगाया सनसनीखेज आरोप

NCL बीना के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की मौत हादसा नहीं हत्या का आरोप , पिता ने बहू और उसके प्रेमी पर लगाया सनसनीखेज आरोप


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -28/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की बीते 22 अगस्त कि रात्रि कथित तौर पर बीना परियोजना स्थित स्टेडियम मोड़ पर संदिग्ध मौत के मामले में पिता राम यश मिश्रा ने शक्तिनगर थाने में तहरीर देकर पुत्र की पत्नी प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान पर हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने का आरोप लगाया गया है जिसमें पुलिस ने पत्नी तथा एनसीएल बीना कर्मी के पुत्र सहित तीन अज्ञात पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है।

 

एनसीएल कर्मचारी कि संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़

 

जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल बीना कालोनी में रहने वाले एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के पिता ने इसे सड़क हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या बताते हुए शक्तिनगर थाने में तहरीर दी है।

 

क्या है पूरा मामला

 

तहरीर के अनुसार थाना शक्तिनगर को दी गई तहरीर में प्रार्थी राम यश मिश्रा पुत्र द्वारका प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम बेलवा बड़ौरियान, थाना गढ़, जिला रीवा, मध्य प्रदेश ने बताया कि उनका पुत्र रमाशंकर मिश्रा एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत था तथा एनसीएल बीना स्थित आवास में अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं अपनी दो बच्चियों के साथ निवास करता था।

 

22 अगस्त को पिता को किया था फोन

 

तहरीर के मुताबिक दिनांक 22.8.2026 को लगभग 12:30 बजे प्रार्थी ने अपने पुत्र रमाशंकर मिश्रा के मोबाइल पर फोन किया। बातचीत के दौरान पुत्र काफी दुखी एवं परेशान था। उसने पिता को बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा पथभ्रष्ट हो गई है तथा एनसीएल बीना में ही रहने वाले विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, जो कि एनसीएल में ही नौकरी करते हैं, से उसके अवैध संबंध हैं। विकास चौहान उसके घर पर उसके न रहने पर प्रायः आता-जाता है तथा उसके साथ कुछ गुंडे किस्म के लड़के भी रहते हैं।

मृतक ने पिता को यह भी बताया कि आज वह विकास चौहान को पकड़ने वाला है तथा उसे आशंका है कि प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान उसके साथ कोई घटना भी करा सकते हैं।

 

अगले दिन मौत की खबर

 

पिता के अनुसार दिनांक 23.8.2026 को उन्हें अपने पुत्र रमाशंकर मिश्रा के साथ घटित घटना की जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 22.8.2026 को ही उसकी मृत्यु हो गई है। जानकारी होने पर प्रार्थी एवं परिजन पोस्टमार्टम की कार्रवाई के उपरांत पुत्र के शव को अंतिम क्रियाकर्म हेतु अपने पैतृक निवास ले गए।

 

हत्या कर हादसा दिखाने का प्रार्थी का आरोप

 

प्रार्थी को पूर्ण विश्वास एवं आशंका है कि उनके पुत्र रमाशंकर मिश्रा की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसके घर पर ही की गई है तथा हत्या के उपरांत घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिए जाने का प्रयास किया गया है। घटना से पूर्व मृतक द्वारा स्वयं अपनी पत्नी एवं विकास चौहान के संबंध में आशंका व्यक्त किए जाने से उक्त संदेह और अधिक प्रबल होता है।

 

पुलिस से की गई मांग

 

दिनांक 27.8.2026 को दी गई तहरीर में प्रार्थी ने मांग की है कि उनके पुत्र रमाशंकर मिश्रा की हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर – पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा पत्नी रमाशंकर मिश्रा, निवासी एनसीएल बीना कालोनी, शक्तिनगर, सोनभद्र, विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, निवासी एनसीएल बीना कालोनी, शक्तिनगर सोनभद्र, सहित तीन अज्ञात अन्य साथियों पर 103(1) व 238 बीएनएस कि धाराएं पंजीकृत कर विरुद्ध निष्पक्ष विवेचना करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने कि मांग प्रार्थी द्वारा कि गई है, प्रार्थी के वर्तमान और स्थायी पते दोनों बेलवा बड़ौरियान, गढ़, रीवा, मध्य प्रदेश हैं।

 

पुलिस की कार्रवाई

 

इस मामले में शक्तिनगर पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने 24 किलो अवैध गांजा वेरना कार 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *