Breaking News
Home / देश / *सोनभद्र जिले में मां ने दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की आत्महत्या*

*सोनभद्र जिले में मां ने दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की आत्महत्या*


दिनांक 06 मई 2026

यूपी -सोनभद्र

सोनभद्र -आपको को बता दे की सोनभद्र जिल में आज की सबसे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया क्या है पूरा मामला?उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के विषहार गांव में एक महिला ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी मृत महिला की पहचान प्रीति राजभर (25 वर्ष) के रूप में हुई है बच्चों में आर्यन (4साल),अयांश (6 महीने) शामिल हैं तीनों के शव घर के अंदर अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले घटना के समय महिला का पति और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे जब पति वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।खिड़की से झांकने पर महिला का शव फंदे से लटका दिखा दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो दूसरे कमरे में दोनों बच्चों के शव भी फंदे से लटके मिले यह दृश्य देखकर परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति नशे में मारपीट करता था दहेज को लेकर भी दबाव बनाया जाता था हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अधिकारी के अनुसार, घटना की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी इलाके में शोक का माहौल इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।लोगों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि एक मां ऐसा कदम उठा सकती है।

रिपोर्ट सोनभद्र जिले से NEWS POINT 24×7

About Satish Dubey

Check Also

पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट, लोगों को राहत

🔊 पोस्ट को सुनें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *