यूपी -सोनभद्र

दिनांक 5/5/2026
रिपोर्ट/ सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र/ शक्ति नगर थाने के बीना चौकी अंतर्गत घरसडी ग्राम पंचायत के आजादनगर पहाड़ी बस्ती में मंगलवार सुबह कथित तौर पर पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे बीना चौकी इंचार्ज ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमनारायण भारती द्वारा मिली जानकारी अनुसार आज मंगलवार सुबह बीना चौकी पुलिस द्वारा सूचना मिली कि आजादनगर पहाड़ी बस्ती घरसडी में कथित आपसी विवाद में मीना उम्र करीब 36 वर्ष पत्नी प्रदीप कुमार निवासी आजादनगर पहाड़ी बस्ती घरसडी गांव थाना शक्ति नगर सोनभद्र के रुप में मृतक की पहचान हुई।
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। मौके फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य एकत्रित किया। रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी बीना चौकी पुलिस को दिया सूचना पर पहुंचे बीना चौकी अजय कुमार श्रीवास्तव ने शव फंदे से उतरवाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले के खुलासे की बात कर रही है। मृतक के 3 लड़की व 1 लड़का है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं ला एण्ड आर्डर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल पर बीना पुलिस व महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।
News Point 24×7