Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल सीएनजी के दामों में हुई वृद्धि को कम करने हेतु कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा*

*सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल सीएनजी के दामों में हुई वृद्धि को कम करने हेतु कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 18/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

 

जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल सीएनजी के दामों में हुई वृद्धि को कम करने हेतु कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा


format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 103.20508;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;zeissColor: bright;

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी गैस के दामों में हुई वृद्धि को लेकर पदाधिकारियों संग दर्जनों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल, डीजल के दाम कम करो, केंद्र सरकार होश में आओ, पेट्रोलियम मंत्री इस्तीफा दो, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को माननीय राष्ट्रपति के नाम मूल्य में कमी करने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को वर्ष 2014 से ही लाइन में खड़े कराने का कार्य किया जा रहा है, कभी नोटबंदी,कभी कोरोनो,एसआईआर और अब जनता पर पेट्रोल, डीजल व सीएनजी गैस के दामों में वृद्धि कर आम जनमानस पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
niceRunStatus: 2; hdrForward: 0; shaking: 0.055323; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
sv:16.0.15.7.W30;
ispap:1;
papproctime: 2026:05:18 12:10:39;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 99.86886;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather:null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 46;zeissColor: bright;

पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के मंत्री गाड़ियों के काफिले के साथ निकलते हैं और आम जनमानस को पेट्रोल, डीजल का उपयोग कम करने की अपील किया जा रहा है। मंत्री विधायक सांसद केवल दिखावे हेतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर रहे हैं या यह निरंतर कब तक जारी रखेंगे यह देखने वाली बात है। मीडिल क्लास के बच्चे जो शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें भर पेट भोजन तक नसीब नहीं हो पा रहा है रजिस्ट्रेशन आज करो तो बीस-बीस दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है। पेट्रोल, डीजल कहा बेचा जा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी आज ही नहीं पूर्व से ही पैदल चलकर आम जनमानस से संवाद कर रहे हैं उन्होंने 4000 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा किया है। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने पत्र में बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढने से परिवहन महंगा हो चुका है जिस कारण सब्जी,अनाज,फल, दूध, सहित रोजमर्रा में उपयोग होने वाले प्रत्येक वस्तु की किमत आसमान छू रही है। गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग महंगाई की मार से त्रस्त है छोटे गैस व व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढने से छोटे दुकानदारों एवं ठेले,खुमचा लगाने वाले भी परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहीं हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार सोमवार को जिला ,शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा प्रदर्शन किया गया है और पेट्रोल, डीजल सीएनजी, घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किमतो में हुई वृद्धि कम कर जनता को राहत देने की मांग करते हैं। साथ ही महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस नीति बनाकर उसे लागू किया जाए। हमें आशा है कि माननीय राष्ट्रपति आमजन की पीड़ा को समझते हुए केंद्र सरकार को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने की कृपा करेंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम राज सिंह गौड़, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, सीताराम केसरी,सूरज वर्मा, लल्लू, आशीष शुक्ला, दयाराम प्रजापति,अमरेशदेव, संतोष शुक्ला, शंकरलाल भारती, अशोक यादव,फरीद अहमद, जितेन्द्र, श्रीकांत, कामेश्वर, दिनेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

बाइट ( आशुतोष दुबे पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *