Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के मज़दूरअहरौरा स्थित क्रेशर प्लांट में ब्लास्टिंग से क्रेशर का डग और कमरा गिरा, जुगैल के चार मजदूरों की मौत,

सोनभद्र के मज़दूरअहरौरा स्थित क्रेशर प्लांट में ब्लास्टिंग से क्रेशर का डग और कमरा गिरा, जुगैल के चार मजदूरों की मौत,


यूपी – मिर्जापुर / सोनभद्र

 

दिनांक – 6/9/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

व्यवसायी मधुसूदन सिंह सहित पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज

 

सोनभद्र। सोनभद्र से रंजन क्रेशर प्लांट कार्य करने गए चार मजदूरों कि मौत के मामले में मिर्जापुर कि अहरौरा पुलिस ने अज्ञात सहित पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवती देई सोनपुर स्थित एस एस रंजन क्रेशर प्लांट में काम करते थे।

शिकायतकर्ता सूर्यबली निवासी बड़गवां थाना जुगैल जनपद सोनभद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसके चचेरे भाई दुर्योधन विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष और गांव के ही अशोक गोंड़ उम्र 38 वर्ष, लालबहादुर बैगा उम्र 35 वर्ष और राकेश गोंड़ उम्र 30 वर्ष अहरौरा स्थित एसएसओ रंजन क्रेशर प्लांट पर काम कर रहे थे। 5-9-2026 को दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट के करीब बगल के खदान में ब्लास्टिंग हुई, जिससे क्रेशर प्लांट का डग और पहले से जर्जर कमरा भर -भराकर गिर गया। चारों मजदूर मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह हादसा खदान मालिक और क्रेशर संचालकों की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ है। तहरीर के आधार पर अहरौरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मधुसूदन सिंह – खदान मालिक, मनोज यादव – ब्लास्टिंग कर्ता, शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू पुत्र प्रेमनरायन – क्रेशर मालिक, विनोद पटेल पुत्र प्रेमनरायन, आनंद पटेल पुत्र प्रेमनरायन सभी निवासी सोनपुर भगवती देई थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर व अन्य अज्ञात।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर घर आए थे करीब हफ्तेभर पहले फिर काम पर लौटे थे परिजनों के अनुसार चारों मृतक सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही ग्राम पंचायत बड़गवां के रहने वाले थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे, त्योहार मनाकर करीब एक सप्ताह पहले ही दोबारा काम पर लौटे थे। शव गांव पहुंचते ही चारों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा है। रविवार को चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

सोनभद्र के ओबरा स्थित बिल्ली मारकुंडी 8 महीने पहले भी हुआ था हादसा

 

इस मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि जिस व्यवसायी मधुसूदन सिंह की अहरौरा स्थित खदान में यह हादसा हुआ, उसी से जुड़ी सोनभद्र के ओबरा स्थित बिल्ली-मारकुंडी खदान में 8 महीने पहले भी बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हुई थी। उस मामले में 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। लगातार हो रहे हादसों ने खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण और जिम्मेदारों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अहरौरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने 24 किलो अवैध गांजा वेरना कार 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *