सोनभद्र (शक्तिनगर):
जिला सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत NCL खड़िया परियोजना में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक श्रमिक कैंपर चालक सकलू पुत्र रघुनाथ खड़िया ग्राम परसवार राजा का निवासी था जो खदान क्षेत्र में कार्य के दौरान हॉल पैक (भारी माइनिंग वाहन) की चपेट में आ गया।घटना के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया NCL खड़िया परियोजना के द्वारा दाहसंस्कार के लिए दो लाख रूपये की नगद राशि दी गयी आज सुबह मृतक के सव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मौजूद श्रमिकों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
⚠️ लगातार हो रहे हादसे, नहीं सुधर रही व्यवस्था स्थानीय सूत्रों के अनुसार, NCL खड़िया खदान में यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे सामने आ चुके हैं, लेकिन हर बार मामले को दबा दिया जाता है या औपचारिक कार्रवाई कर मामला शांत कर दिया जाता है इन घटनाओं ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं श्रमिकों का आरोप है कि सुरक्षा विभाग द्वारा आवश्यक सतर्कता नहीं बरती जाती, जिससे मजदूरों की जान लगातार जोखिम में बनी रहती है।
*“सुरक्षा पखवाड़ा” बना औपचारिकता?*
खास बात यह है कि खदान प्रबंधन द्वारा हर साल सुरक्षा पखवाड़ा मनाने के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं बड़े-बड़े कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और सुरक्षा के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आती है श्रमिकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि:
👉 “सुरक्षा पखवाड़ा सिर्फ कागजों और दिखावे तक सीमित रह गया है।”
👉 “वास्तविक सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है।”
📢 जांच और कार्रवाई की मांग
घटना के बाद श्रमिक संगठनों और *स्थानीय लोगों ने*:
उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और खदान में ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
*बड़े सवाल*
आखिर कब तक खदानों में ऐसे हादसे होते रहेंगे?क्या श्रमिकों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है?
जिम्मेदार अधिकारियों पर कब होगी ठोस कार्रवाई?
NCL खड़िया खदान में हो रही लगातार घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सुरक्षा मानकों का पालन केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी जारी रह सकते हैं।

News Point 24×7 सोनभद्र /सिंगरौली…… ✍️✍️✍️
News Point 24×7