सोनभद्र यूपी बिग अपडेट
दिनांक -3/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
मध्यप्रदेश स्थित बाणसागर बांध से लगातार पानी छोड़े जाने का सोनभद्र के बांधों पर असर
जिला प्रशासन के अनुसार छोड़ा जा रहा पानी शाम तक चोपन गेज साइज तक पहुंचने कि संभावना
सोनभद्र। सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मध्यप्रदेश स्थित बाणसागर बांध से 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने कि बात कही है जिससे इस कारण आज शाम तक पानी चोपन गेज साइज तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए आज सुबह करीब 8 बजे रिहंद बांध के 2 अतिरिक्त गेट खोले गए हैं । अब रिहंद से कुल 7 गेटों को खोलकर तकरीबन 77 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जल छोड़ें जाने से सोन नदी और आसपास के तटीय एवं प्रभावित क्षेत्रों में सोनभद्र जिले कि प्रशासनिक टीमें लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही हैं। डीएम चर्चित गौड़ ने सभी आमजन से अपील कि है कि नदी-नालों और जलाशयों के निकट न जाएं और पूरी तरह सतर्क रहकर किसी भी प्रकार कि समस्या कि आशंका हो या बनें तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं जिससे आपको व संबंधितो को समय पर सेवा सुरक्षा उपलब्ध कराया जा सके।
News Point 24×7

News Point 24×7