Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -11/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । । विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय मेहता को दिनांक शुक्रवार को रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार, थाना विण्ढमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय मेहता, उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र बृजेश्वर निवासी ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र है। अभियुक्त का पूर्व में अपराधिक इतिहास होना बताया गया है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *