Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में पिपरी पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत पंजाब से बिहार जा रही 4077 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा

सोनभद्र में पिपरी पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत पंजाब से बिहार जा रही 4077 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -2/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी तस्करी के लिए DCM पकड़ा

हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पिपरी पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत अंतर्राज्यीय शराब तस्करी में पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग से एक DCM आइसर ट्रक में लदे 464 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब डीसीएम ट्रक बरामद किया कुल अनुमानित कीमत शराब एवं वाहन कि करीब 60 लाख रुपये बताई गई।

बुधवार दोपहर 1 बजकर 17 मिनट के करीब मुर्धवा-रनटोला मार्ग, हाईटेक रेलवे क्रासिंग, मुर्धवा चर्च के पास पिपरी पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इस दौरान एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के नेतृत्व में सफलता मिली।

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक DCM ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी है जो मुर्धवा तिराहा होते हुए बिहार, झारखण्ड की ओर जा रही है। पुलिस ने रनटोला मोड़ के पास घेराबंदी कर मुर्धवा की तरफ से आ रहे DCM आइसर ट्रक संख्या GJ27TD6174 को रोकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रक भगाने लगा। पुलिस ने 200 मीटर पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।

पुलिस ने 60 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 464 पेटियों में कुल 13,296 शीशी में कुल 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये। सभी बोतलों पर FOR SALE PUNJAB ONLY लिखा था। 1 DCM आइसर ट्रक संख्या GJ27TD6174 – अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये,1 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन, 1,200 नकदी

कुल बरामदगी लगभग 60 लाख की है। चालक कोई बिल्टी या वैध कागजात नहीं दिखा पाया। गिरफ्तार अभियुक्त करन सिंह पुत्र सुरेश कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना भिवानी, जनपद भिवानी, हरियाणा, स्थायी पता ग्राम बवानी खेड़ा, थाना बवानी खेड़ा, जनपद भिवानी, हरियाणा। पुलिस अनुसार अभियुक्तों में पूछताछ में करन सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। हरियाणा में किसी व्यक्ति ने उसे बोला था कि ट्रक में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक लदी है। बाद में बताया कि इसमें अंग्रेजी शराब है जिसे बिहार पहुंचाना है। उसे एक एण्ड्रॉयड फोन दिया गया था जिसमें “सेठ जी” के नाम से नंबर सेव था और व्हाट्सऐप कॉल पर उसे रास्ता और लोकेशन बताई जा रही थी। पैसों के लालच में उसने तस्करी करना कबूल किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश कर रही है। धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

बाइट (अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी के साथ IGRS में उत्कृष्ट कार्य पर महिला आरक्षी को सम्मानित किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -11/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *