यूपी -सोनभद्र
दिनांक -3/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर श्रीमती पूनम ने आज जनपद सोनभद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन चुर्क, पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और थाना रॉबर्ट्सगंज का विस्तृत निरीक्षण करने के बाद पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा गोष्ठी की। पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद क्वार्टर गार्द, स्टोर रूम, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, आदेश कक्ष, परिवहन शाखा, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, आवासीय परिसर और साफ-सफाई का जायजा लिया।
पुलिसकर्मियों के कल्याण और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर रखने के निर्देश के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज में कार्यालय, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, अभिलेखों एवं परिसर की व्यवस्था देखी। मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा कर महिला बीट कर्मियों को महिला, बालिका शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई तथा साइबर फ्रॉड पर तत्काल सहायता और जागरूकता के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण
पत्र व्यवहार, आंकिक, अपराध, अभियोजन, डीसीआरबी, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआर सोशल मीडिया सेल, फील्ड यूनिट, मॉनिटरिंग सेल, सीसीटीएनएस, चुनाव सेल, फिंगर प्रिंट सेल, सम्मन सेल, डायल-112 सहित सभी शाखाओं के अभिलेखों, रजिस्टरों और कार्यप्रणाली का अवलोकन कर लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अपराध समीक्षा गोष्ठी पुलिस लाइन चुर्क में किया।
राजपत्रित अधिकारियों और थाना, शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी में , गंभीर अपराधों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना, वांछित, वारंटी की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी, वाहन चोरी, मादक पदार्थ तस्करी में गैंगस्टर एक्ट और धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्ती, बाढ़ की संभावना को देखते हुए बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने और राहत-बचाव के लिए तैयार रहने, आगामी त्योहारों पर संवेदनशील स्थानों पर गश्त, जुलूस मार्गों की समीक्षा और आयोजकों से समन्वय, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर 24×7 निगरानी, डिजिटल पोर्टलों की समीक्षा
आईजीआरएस, Public Grievance, सीएम डैशबोर्ड, मैट्रिक्स , यक्ष ऐप, सीईआईआर पोर्टल, E-एचआरएमएस, NATGRID, एनसीआरपी सहित सभी पोर्टलों पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और सीईआईआर से गुम मोबाइल बरामदगी तेज करने के निर्देश। इस दौरान एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा, एएसपी, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
News Point 24×7

News Point 24×7