यूपी -सोनभद्र
दिनांक 6/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया टोला में शनिवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव घर के बाहर लगे टीन शेड ओशारा में लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार चोपना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया टोला निवासी मनोज केवट की 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी का शव शनिवार की भोर में घर के बाहर टीन शेड ओसारा में लोहे की पाइप में नायलान के रस्सी के सहारे लटका मिला। आस-पास के ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद जब परिजनों ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गए। वहीं किशोरी के पिता ने बताया रात में सभी भोजन करने के बाद पत्नी बच्चों संग सोने चले गए। भोर में आस-पास के ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद जब बाहर आकार देखा तो उनके लड़की फंदे से लटकी हुई है आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया तब तक वह मृत हो चुकी थी। उनकी बेटी इस वर्ष कक्षा आठवीं पास कर चुकी थी। घटना से परिजन भी हतप्रभ हैं की उसने ऐसा कदम क्यों उठाया होगा। कोटा प्रधान प्रहलाद चेरो भी परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किए। उपनिरिक्षक चोपन थाना विनोद यादव टीम के साथ पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस फोरेंसिक टीम के इंतजार में थी ताकि जांच को आगे बढ़ाकर मौत के कारणों का पता लगा सके।
बाइट ( रणधीर मिश्रा क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र)
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7