सिंगरौली मध्यप्रदेश
दिनांक -27/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
पुलिस का संदेश उपहार हमारा, उसे पहनने का वादा आपका।।
एंकर। सिंगरौली पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, बिना हेलमेट मिले 100 दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया।
सिंगरौली रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की है। पुलिस ने दंडात्मक कार्रवाई की जगह जागरूकता का रास्ता अपनाते हुए एक विशेष अभियान चलाया।
वीओ – पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर के पेट्रोल पंप परिसर में चेकिंग अभियान चलाया।
वीओ – इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए दोपहिया चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया और कुल 100 हेलमेट निःशुल्क वितरित किए गए।
वीओ – कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब महिला पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट मिले चालकों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे हर सफर में हेलमेट पहनने का संकल्प लिया।
वीओ – पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति का भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। साथ ही निर्धारित गति सीमा, मोबाइल फोन का उपयोग न करना और नशे में वाहन न चलाना सुरक्षित यातायात के लिए बेहद जरूरी है।
वीओ – हेलमेट पाने वाले चालकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनने व दूसरों को भी प्रेरित करने का वादा किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, यातायात प्रभारी आशीष तिवारी सहित यातायात पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा।
बाइट ( षियाज के एम एसपी सिंगरौली)
News Point 24×7

News Point 24×7