Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में भारी बारिश के चलते ओबरा बांध का जलस्तर बढ़ने की आशंका प्रशासन ने देर रात हाई अलर्ट जारी किया

सोनभद्र में भारी बारिश के चलते ओबरा बांध का जलस्तर बढ़ने की आशंका प्रशासन ने देर रात हाई अलर्ट जारी किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -27/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

ओबरा बांध को लेकर हाई अलर्ट

 

7 गांवों में बाढ़ का खतरा, एसपी ने जारी की चेतावनी

नदी किनारे न जाने की अपील

 

 

एंकर । सोनभद्र में भारी बारिश के चलते ओबरा बांध का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने आम लोगों के लिए अतिमहत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

 

 

वीओ – ओबरा बांध का पूर्ण जलस्तर 193.24 मीटर और क्षमता 211 घन मीटर है। भारी बारिश की वजह से सुरक्षा के लिहाज से बांध के गेट खोले जा सकते हैं। गेट खुलने पर पानी रेणु नदी से होते हुए करीब 11 किलोमीटर का सफर तय कर सोन नदी में जाएगा, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

 

 

वीओ – पुलिस के मुताबिक जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के प्रभावित होने की आशंका है। इसमें चंचलिया पनारी के गुडूर टोला और चकाड़ी टोला, खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी का खैरटिया, बर्दिया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया गांव शामिल हैं। इसके अलावा थाना जुगैल, थाना ओबरा और थाना चोपन क्षेत्र के नदी किनारे बसे इलाकों में भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

 

 

वीओ – पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि लोग नदी किनारे, घाटों और निचले इलाकों में बिल्कुल न जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को नदी के पास न जाने दें। प्रशासन की ओर से बजने वाले सायरन और लाउडस्पीकर की चेतावनी को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *