Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति का शव घर में मिला पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी*

*सोनभद्र रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति का शव घर में मिला पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 24/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। रायपुर थाना अंतर्गत रायपुर गांव में अपने ससुराल आए एक दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा बताया गया कि आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई थी कि रायपुर थाना के रायपुर गांव में एक पति -पत्नि की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीआरवी ने देखा कि मृतका आरती पत्नी विकास का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा था और उसके मुह से झाग निकल रहा है और पति विकास का शव साड़ी के फंदे से दुर रहा है। इनकी पांच वर्ष पहले शादी हुई थी और चार वर्ष का एक बेटा भी है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि इनका रात में किसी बात को लेकर झगडा हुआ था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि प्रक्रिया कराने में जुटी है। पुलिस साक्ष्य संकलित कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। मौके पर कानपुर व्यवस्था सामान्य है अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

 

 

बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)

News Point 24×7…✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *