यूपी -सोनभद्र
दिनांक -27/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

लोगों को भयमुक्त माहौल का भरोसा दिलाया
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वीओ – पैदल गश्त के दौरान SP वर्मा ने बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता को परखा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आमजन और व्यापारियों से सीधा संवाद भी किया और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया।
वीओ – पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वीओ – एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की पहली प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा और असामाजिक व अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सोनभद्र पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बाइट (अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7