Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को 4 मोटर व कापर तार के साथ गिरफ्तार किया 

सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को 4 मोटर व कापर तार के साथ गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -19/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा धारा 305 ई-बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया है। रविवार को करीब 3 बजकर 32 मिनट के करीब पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के 4 लोहे के मोटर एवं 1 मोटर का कॉपर तार सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एनसीएल क्षेत्र से मोटर एवं कॉपर तार चोरी कर अपने पास छिपाकर रखा था तथा उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद होने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त धानू सरदार उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र सोहन सरदार

निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,अस्थायी पता ग्राम सोहदा, थाना कोतका, जनपद सिंहभूम, झारखंड व रंजीत लागोरी उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र सीमल लागोरी

निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,अस्थायी पता ग्राम जयंतगढ़, थाना राजनगर, जनपद सिंहभूम, झारखंड है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *