Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में बभनी थाना के शीश टोला गांव के पास 3 लूटेरों ने हथियार के बल पर लूट कि घटना को अंजाम दिया 

सोनभद्र में बभनी थाना के शीश टोला गांव के पास 3 लूटेरों ने हथियार के बल पर लूट कि घटना को अंजाम दिया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -19/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

व्यापारी से हथियार के बल पर 40 हजार नकदी व आभूषण का बैग लूटेरों ने लूटा, पुलिस जांच में जुटी

 

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शीश टोला के पास पुलिस अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट के दरम्यान चपकि निवासी सर्राफा व्यापारी से हथियार के बल पर करीब 40 हजार रुपये नकदी एवं आभूषण वाला बैग तीन अज्ञात बदमाश लूटकर फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को उपचार हेतु अस्पताल भेज कर मामले कि जांच में जुटी है। दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया बभनी थाना के चपकि निवासी कुलदीप कुमार साप्ताहिक बाजार में सोना -चांदी बेचना काम करते हैं, छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर से साप्ताहिक बाजार से सोना -चांदी बेचकर वापस आ रहें थे शनिवार शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर तीन अज्ञात बदमाशों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर 40 हजार रुपये नकदी व ज्वेलरी का बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा मामले में बीएनएस कि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच किया जा रहा है। थाना स्तर पर पांच टीमों का गठन किया गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

बाइट ( विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *