यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र । अनपरा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मरीजों की जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस खुद ही बीच सड़क पर बीमार पड़ गई। काशी मोड़ तिराहे पर एंबुलेंस बंद हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों को उसे धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो अनपरा के काशी मोड़ तिराहे का बताया जा रहा है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि एक एंबुलेंस बीच चौराहे पर बंद खड़ी है और कुछ लोग पीछे से धक्का लगा रहे हैं। राहगीर भी ये नजारा देखकर हैरान रह गए। हालांकि ये एंबुलेंस किस अस्पताल की है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद एंबुलेंस सेवा के रखरखाव पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवा के वाहनों की समय पर सर्विसिंग और फिटनेस जांच होनी चाहिए, क्योंकि मरीज के लिए एक-एक मिनट कीमती होता है। बीच रास्ते में एंबुलेंस खराब होना किसी की जान पर भारी पड़ सकता है।
फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि खराब होने के समय एंबुलेंस में कोई मरीज था या नहीं। न ही विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और सभी एंबुलेंस को फिट रखने की मांग की है।
अनपरा बीच चौराहे पर बंद पड़ी एंबुलेंस को लोगों ने धक्का देकर किया स्टार्ट, वीडियो वायरल
सोनभद्र के अनपरा के काशी मोड़ तिराहे पर एक एंबुलेंस बीच सड़क पर बंद हो गई। लोगों को धक्का देकर उसे स्टार्ट करना पड़ा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद एंबुलेंस के रखरखाव और फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने विभाग से सभी आपातकालीन वाहनों की जांच की मांग की है।
News Point 24×7

News Point 24×7