यूपी -सोनभद्र
दिनांक 6/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। चोपन पुलिस ने 2 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है। चोपन थाने पर धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। जिसके तहत उपनिरिक्षक घनश्याम तिवारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में थे कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोठा टोला से करीब 7 बजकर 29 मिनट पर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किए गए 3 स्टार्टर एवं 1 मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ताओं ने बरामद सामान को चोरी का होना स्वीकार किया। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्ता मिनी कोल, पत्नी राजन सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, रबिया बीबी, पत्नी इस्तेखार खाँ, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, दोनों थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र की है।
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7