Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण व एससी एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण व एससी एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -11/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगैल पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण एवं एससी, एसटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने कि कार्रवाई की । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। पुलिस को मिली शिकायत अनुसार 2.9.2026 की सुबह ग्राम सेमिया टोला नवडीहा, थाना जुगैल निवासी साधू कोल की पुत्री गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। परिजनों के अनुसार वह पूर्व संध्या घर से निकली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों ने मृतका के मोबाइल की जांच की तो गांव के ही बिंदु अग्रहरि पुत्र लल्लू के साथ फोटो, बातचीत और अश्लील गालियां देने के तथ्य सामने आए। तहरीर के आधार पर जुगैल पुलिस ने 108 बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने अभियुक्त बिंदु अग्रहरि पुत्र लल्लू, निवासी सेमिया टोला नवडीहा को उसके घर से गिरफ्तार कर उसे विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में खनन कारोबारी इस्तियाक खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने भेजा जेल

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -10/9/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *