Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91.790 किलो गांजा और 93 लीटर शराब जब्त

सिंगरौली में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91.790 किलो गांजा और 93 लीटर शराब जब्त


मध्य-प्रदेश /सिंगरौली

दिनांक -12/08/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे /शत्रुधन कुमार

 

 

मध्य -प्रदेश /सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और तस्करी के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 किलो 790 ग्राम गांजा और 93 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो कारें भी जब्त की हैं। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, ग्राम मकरोहर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा और अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. द्वारा गठित संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।₹24.86 लाख से अधिक का मशरूका जब्त पुलिस कार्रवाई में 91 किलो 790 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹18 लाख 35 हजार 800, तथा 93 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीब ₹51 हजार 110 बताई गई है, बरामद हुई।

इसके अलावा नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही होंडा कार क्रमांक WB06A5526 और टाटा कार क्रमांक UP64U7303 को भी जब्त किया गया। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख है।इस तरह पुलिस ने कुल ₹24 लाख 86 हजार 910 का मशरूका जब्त किया पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भूपेन्द्र सिंह (32) और सुशील सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राम मकरोहर, चौकी सासन, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली के निवासी बताए गए हैं।जांच में कुल चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बरामद मादक पदार्थ, शराब एवं वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी लेते हुए गांजे के स्रोत, परिवहन, सप्लाई और वितरण नेटवर्क की गहन जांच कर पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क और मादक पदार्थों की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।कार्रवाई में उप निरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक उदय करिहार और चौकी प्रभारी सासन उप निरीक्षक बी.एल. बंसल सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *