Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र ओबरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं पत्नी की संदिग्ध मृत्यु के मामले का सफल अनावरण किया*

*सोनभद्र ओबरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं पत्नी की संदिग्ध मृत्यु के मामले का सफल अनावरण किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 6/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

वांछित पति गिरफ्तार

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ओबरा थाना के नेतृत्व में ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दहेज उत्पीड़न एवं पत्नी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को थाना ओबरा पर आवेदिका सम्पतिया देवी पत्नी रामलखन निवासी वेलगढ़ी टोला घोड़ाघाट, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री इन्द्रावती का विवाह मार्च 2023 में लाल जी गोंड पुत्र मेरशाह गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के साथ हुआ था। विवाह के उपरान्त उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा शुक्रवार 5.6.2026 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अरंगी तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

लाल जी गोंड, पुत्र मेरशाह गोंड, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ,ग्राम पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र है।

News Point 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *