Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र में चोपन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल धनबाद मंडल का 22 वां दिव्वार्षिक महाधिवेशन आयोजित हुआ*

*सोनभद्र में चोपन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल धनबाद मंडल का 22 वां दिव्वार्षिक महाधिवेशन आयोजित हुआ*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 28/6/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे – शत्रुघ्न कुमार

 

 

रेलवे के ट्रेन मैनेजरों की समस्यायों लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया महाधिवेशन

 

सम्मेलन में चोपन, सिंगरौली, रेणुकूट शक्ति नगर शाखाओं के पदाधिकारी व ट्रेन मैनेजर शामिल हुए

प्रमुख मांगों में नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग व निजीकरण पर रोक रही

 

ड्रेस अलाउंस बढ़ोतरी, ट्रेन मैनेजरों को एमएसीपी का लाभ ,9 घंटे से ज्यादा ड्यूटी पर रोक

 

रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, रनिंग अलाउंस 25 प्रतिशत वृद्धि समय पर रेस्ट , साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित सहित विभिन्न मांगे रही

 

 

सोनभद्र । सोनभद्र के चोपन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रेलवे के ट्रेन मैनेजरों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल एआईजीसी के धनबाद मंडल का 22 वां द्विवार्षिक महाधिवेशन आयोजित किया गया अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में चोपन, सिंगरौली, रेणुकूट और शक्तिनगर शाखाओं के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में ट्रेन मैनेजर शामिल हुए महाधिवेशन में ओपीएस की बहाली, रेलवे में निजीकरण पर रोक, ड्रेस अलाउंस में बढ़ोतरी, रिक्त पदों पर भर्ती समेत कुल 13 प्रमुख मांगों को उठाया गया संगठन के पदाधिकारियों ने कहा यदि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन चोपन, सिंगरौली, रेणुकूट और शक्तिनगर शाखा की ओर से संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों से पहुंचे ट्रेन मैनेजरों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया महाधिवेशन के दौरान संगठन के नेताओं ने रेलवे कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और सरकार व रेलवे प्रशासन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगों को रखा सम्मेलन में सबसे प्रमुख मांग नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना ओपीएस लागू करना , निजीकरण पर रोक की मांग उठाई गई

ड्रेस अलाउंस में उचित बढ़ोतरी, सभी ट्रेन मैनेजरों को एमएसीपी का लाभ 9 घंटे से अधिक ड्यूटी पर रोक, सभी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती रनिंग अलाउंस में 25 प्रतिशत वृद्धि, समय पर रेस्ट और साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करना ट्रेन मैनेजर का एंट्री लेवल पे लेवल-6 किए जाने तथा स्टेशन खंड में हैंड ब्रेक बांधने की बाध्यता समाप्त करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई मजदूर विरोधी बताए जा रहे लेबर कोड को समाप्त करने ट्रेन मैनेजरों को निर्धारित प्रिपरेटरी रेस्ट दिए जाने तथा ट्रेन मैनेजरों के लिए 30 प्रतिशत पदों का रिजर्वेशन सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा भविष्य की रणनीति पर मंथन हुआ सम्मेलन का समापन संकल्प के साथ हुआ कि रेल कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा

 

बाइट ( एके ठाकुर जोनल सलाहकार)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *