Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले के अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र जिले के अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 25/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही कराई।

सोमवार को अनपरा पुलिस द्वारा धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर पुत्र स्व .बाबूलाल शर्मा निवासी कहुवानाला पाईप लाइन,उम्र करीब 23 वर्ष तथा रमजान अली उर्फ रमजान खान उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र स्व. अकबर अली निवासी कहुवानाला शिव मंदिर के पास दोनों थाना अनपरा जनपद सोनभद्र निवासी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

रमजान अली उर्फ रमजान का आपराधिक इतिहास, मुकदमा संंख्या 114/2025 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, मुकदमा संख्या -121/2025 धारा 305(e), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर का आपराधिक, मुकदमा संंख्या 114/2025 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, मुकदमा संंख्या 121/2025 धारा 305(e), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, मुकदमा संंख्या 59/2025 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। पुलिस टीम में प्रभारी निरिक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

उपनिरिक्षक निरिक्षक सन्तोष सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल रामु राजभर, हेड कांस्टेबल संजय कुमार राम, कांस्टेबल शशिभूषण, कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।

NEWS POINT 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *