Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में बीजपुर पुलिस ने दिवाली से पहले चेकिंग के दौरान दो दुकानों से 920 किलो अवैध पटाखे बरामद किया 

सोनभद्र में बीजपुर पुलिस ने दिवाली से पहले चेकिंग के दौरान दो दुकानों से 920 किलो अवैध पटाखे बरामद किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -27/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

पुलिस अनुसार अवैध पटाखों कि अनुमानित लागत करीब 3 लाख रुपये

पुलिस अनुसार बिना वैध प्रपत्र के पटाखे रखे गए थे

सोनभद्र। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार सोनभद्र में बीजपुर थाने अंतर्गत सोमवार को बीजपुर पुलिस ने बीजपुर कस्बे में चेकिंग के दौरान दो दुकानों पर छापा मारकर तकरीबन 920 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किया है। बरामद अवैध पटाखों कि अनुमानित लागत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस क्रम में बीजपुर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।रंजीत जायसवाल पुत्र स्वर्गीय धर्मनाथ जायसवाल, निवासी कस्बा बीजपुर की है। पुलिस ने जब उसकी दुकान की तलाशी ली तो वहां से 750 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए।

राजेन्द्र गुप्ता पुत्र इंद्रदेव गुप्ता के दूकान से करीब 170 किलोग्राम पटाखे मिले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों दुकानों पर पटाखों के भंडारण के संबंध में कोई वैध कागज लाइसेंस, न कोई प्रपत्र मिला। जिस तरीके से पटाखे रखे गए थे वो बेहद असुरक्षित था। एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। बीजपुर कस्बे में घनी आबादी है, अगर आग लग जाती तो कई दुकानें और घर चपेट में आ सकते थे। मामले में बीजपुर थाने पर धारा 9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अब चट्टी चौराहो पर चर्चाएं है कि दिवाली के समय बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने का खेल हर वर्ष ऐसे ही होता है। इस बार पुलिस ने पहले ही बड़ी खेप पकड़ ली है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही छापे पड़ते रहे तो त्योहार सुरक्षित बीतेगा।

पुलिस अनुसार अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र वोटर लिस्ट में 51,386 नाम काटने व 4,180 नाम कई बार जोड़ने का आरोप सपा के अविनाश कुशवाहा ने लगाया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -26/10/2026   रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *