Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पुलिस रिजर्व पुलिस लाइन एवं कैम्प कार्यालय में आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया 

सोनभद्र पुलिस रिजर्व पुलिस लाइन एवं कैम्प कार्यालय में आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -15/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई

 

सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पड़ दक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

 

पुलिस लाइन में अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण हरित सोनभद्र का संदेश दिया

 

सोनभद्र। सोनभद्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन एवं कैम्प कार्यालय में आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान के गायन के साथ ध्वजारोहण किया तथा ध्वज को सलामी दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देकर मिष्ठान वितरित किया गया। तत्पश्चात एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान के गायन के साथ ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। इसके उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र एवं संविधान के प्रति निष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, भुवनेश्वर सिंह सीओ पुलिस कार्यालय, मुहम्मद नदीम प्रतिसार निरिक्षक सोनभद्र, सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी ने सम्पूर्ण सोनभद्र पुलिस परिवार के कठिन परिश्रम एवं सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी गई जिसके परिणामस्वरूप जिले में विभिन्न धार्मिक आयोजन, त्यौहार, कांवड़ यात्रा, जूलुस एवं अन्य चुनौतीपूर्ण कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। समारोह के दौरान एसपी द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त पदक एवं प्रशस्ति पत्र सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *