यूपी -सोनभद्र
दिनांक -25/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में म्योरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई की । पुलिस विज्ञप्ति अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हंसलाल कुशवाहा उम्र करीब 31 वर्ष है । पुलिस विज्ञप्ति अनुसार अस्थाई रूप से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला एवं वर्तमान पता हरिगवाँ, थाना रघुनाथनगर, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़ स्थायी पता वार्ड नंबर 7 पंडित पारा सरना, थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ है। म्योरपुर पुलिस अनुसार 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8 बजकर 58 मिनट के करीब मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम किरबिल स्थित स्वास्तिक ट्रेडर्स पुलिया के पास से हंसलाल को गिरफ्तार किया। धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी म्योरपुर थाने में गंभीर मुकदमे दर्ज है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होने से मामले के बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु ले जाया गया । कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के दिशा निर्देशन एवं सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सरोज उप निरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी, रामजीत बिन्द, सनोज कुमार और धीरज कुमार सिंह शामिल रहे।
News Point 24×7

News Point 24×7