Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र दुद्धी पुलिस सर्विलांस टीम ने ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों कि साइबर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तों को भोपाल से गिरफ्तार किया 

सोनभद्र दुद्धी पुलिस सर्विलांस टीम ने ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों कि साइबर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तों को भोपाल से गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिया -28/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

तीनों वांछित अभियुक्तों के कब्जे से 1 हुंडई अमेज कार भी बरामद किया गया

प्रकरण में अबतक मुख्य अभियुक्त सहित अलग-अलग कार्रवाइ में 8 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके

 

पुलिस अनुसार सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम पंजीकृत बैंक खाते से करीब 2.37 करोड़ रुपये कि साइबर धोखाधड़ी का मामला

 

 

JMIS पोर्टल के माध्यम से सत्य सनातन ट्रस्ट के पंजीकृत खातों कि जांच में साइबर फ्राड संबंधित 35 शिकायतो में 11.63 करोड़ धोखाधड़ी कि शिकायत

 

पुलिस अनुसार ट्रस्ट संचालक ने इसी नाम से खाता खुलवाकर नंबर व एटीएम एमपी के लोगों को उपलब्ध कराया था

 

पुलिस अनुसार आरोप है कि धोखाधड़ी से मिली रकम ट्रस्ट के खाते में मंगाई जाती थी

 

पुलिस अनुसार जांच में सामने आया कि ट्रस्ट के कई बैंक खाते,एक में 2.37 करोड़ कि राशि प्राप्त हुई

 

पुलिस अनुसार धोखाधड़ी से मिली रकम ट्रस्ट के अध्यक्ष को 20 प्रतिशत कमीशन बाकी सदस्यों में बांटी जाती थी

 

पुलिस अनुसार अध्यक्ष द्वारा धर्मोदय फाउण्डेशन नाम से संस्थान चुर्क स्थापित किया था

 

पुलिस अनुसार बलसा कन्सट्रक्शन एंड ट्रेडिंग LLP म्योरपुर के किरबिल से संबंधित बताया गया

 

भूमित्रम इंडिया माइक्रो फाउंडेशन ट्रस्ट सहित अन्य संस्थाओं के बैंक खातों में भी संदिग्ध लेन-देन प्रकाश में आए जिसकी जांच के निर्देश दिए गए

 

पुलिस अनुसार 1 ट्रस्ट 3 फाउंडेशन 1 कन्सट्रक्शन एंड ट्रेडिंग LLP कंपनी स्थापित कि गई

 

दुद्धी थाने पर बीएनएस व 66 डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया

 

पुलिस अनुसार अभियुक्तों को भोपाल के अयोध्या नगर थाना के सेक्टर सी तिराहे यादव टी स्टॉल के पास गिरफ्तार किया

 

सोनभद्र। सोनभद्र दुद्धी पुलिस व सर्विलांस टीम ने सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम पर जेएमआईएस पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत बैंक खातों की जांच में साइबर फ्राड संबंधित कुल 35 शिकायतो में करीब 11.63 करोड़ की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी पुलिस अनुसार प्राप्त हुई। पुलिस अनुसार जांच में सामने आया कि ट्रस्ट कै संचालक ऋषिकेश पाण्डेय द्वारा ट्रस्ट के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसका खाता नंबर व एटीएम एमपी के कुछ लोगों को उपलब्ध कराया और धोखाधड़ी से मिली रकम ट्रस्ट के खातों में मंगाकर अध्यक्ष को 20 प्रतिशत कमीशन बची शेष राशि सदस्यों में बांट लिया जाता था। इसी मामले में वांछित चल रहें तीन अभियुक्तों को दुद्धी पुलिस सर्विलांस टीम ने 25 अक्टूबर को मोबाइल लोकेशन के आधार पर एमपी कि राजधानी भोपाल में दबिश देकर रात करीब 8 पांच मिनट पर थाना अयोध्या नगर अंतर्गत सेक्टर सी तिराहे यादव टी स्टॉल के पास से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया और नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर 28 अक्टूबर को न्यायालय प्रस्तुत करने कि कार्रवाई कि। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में जय कुमार पाण्डेय उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र स्व शशिधर पाण्डेय निवासी मकान नं सी 10 तिरुपति होम्स थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल एमपी स्थायी पता मकान नं 173 न्यू देवराज नगर गीधैला रामनगर जिला सतना एमपी, राजेश पोद्दार उम्र करीब 46 वर्ष पुत्र यशपाल पोद्दार निवासी फ्लैट नं 508 सागर लेक व्यू होम थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल एमपी स्थायी पता वार्ड नं 9 आदर्श नगर स्कूल के पास थाना मोरवा जिला सिंगरौली एमपी, बब्बू प्रसाद प्रजापति उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र रामकृष्ण प्रजापति निवासी फ्लैट नं 608 सागर लेक व्यू होम थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल एमपी स्थायी पता ग्राम गोदवाली थाना बरगवां जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश है। इनके कब्जे से एक हुंडई अमेज कार भी बरामद किया गया है। इसके पूर्व पुलिस ने 25 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर रेलवे स्टेशन रोड परिसर दुद्धी से मुख्य अभियुक्त हरिकेश पाण्डेय ऊर्फ ऋषिकेश, अंजनी कुमार पुत्र उदित नारायण निवासी महुअरिया थाना दुध्धी व वेदान्त मौर्या पुत्र पवन कुमार कुशवाहा निवासी रजखड थाना दुद्धी जिला सोनभद्र को गिरफ्तार किया। 26 अक्टूबर को विवेचना एवं वांछित अभियुक्तों का गिरफ्तारी के क्रम में दुद्धी पुलिस ने शाम 6 बजकर 10 मिनट के करीब रनटोला तिराहा थाना म्योरपुर क्षेत्र से प्रवेशराज सिंह उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र विष्णुदेव सिंह निवासी वार्ड नं 11 अनपरा थाना, जोनसीन क्रिशायान उर्फ राजेश कुमार उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र सोमारु निवासी रेहटा थाना अनपरा जिला सोनभद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई कि गई थी।

 

 

बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज डायट परिसर में 225 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह हुआ 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -26/10/2026   रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *