यूपी -सोनभद्र
दिनांक 26/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया ।
बीते सोमवार रात तकरीबन 11 बजकर 20 मिनट के करीब सिन्दुरिया रोड स्थित नॉलेज पार्क स्कूल तिराहा, बहद ग्राम सिन्दुरिया थाना चोपन क्षेत्र से अभियुक्त गोविन्द गुप्ता पुत्र दीपनारायण गुप्ता निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे एक सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। दुसरे मामले में चोपन पुलिस द्वारा मंगलवार रात करीब 12 बजकर 15 मिनट के करीब फासिल्स पार्क रोड मारकुण्डी टोला अवई, बहद ग्राम अवई थाना चोपन क्षेत्र से अभियुक्त बृजेश यादव उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम खैरटिया (डीह बाबा) थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चोपन पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। अभियुक्त के पास से 1 अदद पल्सर मोटरसाइकिल (चेचिस नं0- MD2B68BX4TPM23072 बरामद किया गया है।
NEWS POINT 24×7..✍🏻
News Point 24×7