Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में एएनटीएफ मेरठ,एसओजी व राबर्ट्सगंज पुलिस ने काजू के छिलकों में छिपाकर ला रहें 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया 

सोनभद्र में एएनटीएफ मेरठ,एसओजी व राबर्ट्सगंज पुलिस ने काजू के छिलकों में छिपाकर ला रहें 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -27/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

टीम ने चुर्क मोड़ पर मुखबिर कि सूचना पर अवैध गांजा पकड़ा जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख बताई जा रही

 

सोनभद्र। सोनभद्र में मुखबिर कि सूचना पर उड़ीसा से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा ला रहे तस्कर को एएनटीएफ मेरठ, एसओजी सोनभद्र तथा रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस कि संयुक्त टीम ने सोमवार रात चुर्क मोड़ यात्री शेड,लोढीशक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर चेकिंग के दौरान आयशर कैन्टर को रोककर तलाशी लेने पर 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 25 हजार रुपये बताई गई । एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन शुद्धि के तहत एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कैन्टर में ऊपर काजू के छिलकों के कट्टे भरे थे, नीचे तीन प्लास्टिक के कट्टों में गांजा छिपा रखा था। मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ऋषि कुमार यादव पुत्र स्व विनेश कुमार निवासी ग्राम किशनपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा है। पुलिस अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि उड़ीसा के भुवनेश्वर से माल लेकर आ रहा था, एटा में एक व्यक्ति को देना था इसके एवज में उसे 40 हजार रुपये का लालच दिया और कैन्टर भी उसी व्यक्ति ने दिया था। रॉबर्ट्सगंज थाना मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके पास से एक मोबाइल और 100 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस अनुसार अंतर्राज्यीय गिरोह से और कौन-कौन जुड़ा है इसकी जांच चल रही है। अभियुक्त पहले से शातिर है, एटा में उस पर धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र वोटर लिस्ट में 51,386 नाम काटने व 4,180 नाम कई बार जोड़ने का आरोप सपा के अविनाश कुशवाहा ने लगाया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -26/10/2026   रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *