Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज डायट परिसर में 225 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह हुआ 
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज डायट परिसर में 225 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह हुआ 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -26/10/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुधन कुमार

 

 

 

राबर्ट्सगंज उरमौरा डायट परिसर में 216 हिन्दू और 9 मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई

 

सूत्रों अनुसार नवंबर माह में फिर कार्यक्रम का आयोजन होगा

 

म्योरपुर से 43, रॉबर्ट्सगंज से 38,घोरावल से 29, बभनी से 24, चोपन से 21, करमा से 19, दुद्धी से 15, नगर पालिका से 12, चतरा से 11, कोन से 8 और नगवां से 5 जोड़े शामिल हुए

 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव गौड उपस्थित रहे

 

राबर्ट्सगंज,म्योरपुर,नगवां के ब्लाक प्रमुख एवं सीडीओ, एडीएम नमामि गंगे, जिला समाज कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे

 

1 लाख रुपये में 60 हजार रुपये सीधे लड़की के खाते में डीबीटी के माध्यम से जाते हैं

 

मंत्री ने बताया 25 हजार रुपये का सामान वर-वधू को भेंट स्वरूप दिया जाता है

 

गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सीलिंग फैन, मिठाई शामिल रहता है

 

मंत्री ने बताया 15 हजार रुपये खाने – पीने पंडाल एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होता है

 

एंकर। सोनभद्र में सोमवार को डायट परिसर उरमौरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 225 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 216 जोड़ों का हिन्दू रिती- रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह हुआ तो दूसरी ओर 9 जोड़ों का मुस्लिम रिती- रिवाज से निकाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन ने पंडाल में एक तरफ हिन्दू रीति से सात फेरों और दूसरी ओर मुस्लिम रीति से निकाह पढ़ावाकर कार्यक्रम संपंन्न कराया।

 

वीओ – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सोनभद्र के विभिन्न ब्लॉकों में सबसे ज्यादा म्योरपुर से 43 जोड़े रॉबर्ट्सगंज से 38, घोरावल से 29, बभनी से 24, चोपन से 21, करमा से 19, दुद्धी से 15, नगर पालिका से 12, चतरा से 11, कोन से 8 और नगवां से 5 जोड़े शामिल हुए।

 

 

वीओ – सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत रावत, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़, नगवां के आलोक सिंह उपस्थित रहे सीडीओ, एडीएम नमामि गंगे, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

 

 

वीओ – समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक जोड़े पर कुल 1 लाख रुपये खर्च आता है। 60 हजार रुपये सीधे लड़की के खाते में डीबीटी के माध्यम से लड़की के बैंक खाते में जाएंगे, ताकि वो अपनी गृहस्थी बसा सके। 25 हजार रुपये का सामान जिसमें गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सीलिंग फैन, मिठाई सब शामिल है। बाकी 15 हजार रुपये खाने, पंडाल, कुर्सी, पानी, लाइट की व्यवस्था में खर्च हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि ये आखिरी नहीं है। जनपद में 15 नवम्बर से 25 नवम्बर के बीच फिर से सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। जिन लोगों का इस बार रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया वो अगली बार आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

बाइट ( संजीव गौड़ समाज कल्याण राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में चोपन पुलिस अवैध खनन से कमाए 83 लाख रुपये के दो ट्रक कुर्क किए 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -25/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *