Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले घरसड़ी पहाड़ी बस्ती के ग्रामीण तीन दिनों से हाईवे व रेलवे लाइन पार कर ढो रहे पीने का पानी*

*सोनभद्र जिले घरसड़ी पहाड़ी बस्ती के ग्रामीण तीन दिनों से हाईवे व रेलवे लाइन पार कर ढो रहे पीने का पानी*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -25/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 146.19595;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?Sunny, icon:0, weatherInfo:100;temperature: 49;zeissColor: bright;

 

जल जीवन मिशन , पंचायतों के हैंडपंप सहित एनसीएल के आरओ भी बंद

 

सोनभद्र। सोनभद्र में म्योरपुर ब्लाक के घरसडी ग्राम पंचायत के पहाडी बस्ती के ग्रामीण तीन दिनों से पीने के पानी कि किल्लत से जूझ रहे हैं जिस कारण उन्हें रेलवे लाइन सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर पानी लाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। देश सहित पुरा प्रदेश भीषण गर्मी की मार झेल रहा है वहीं एक गांव के लोग ऐसे भी हैं, जो गर्मी के साथ – साथ पीने के पानी के लिए भी भीषण समस्याओ से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीते तीन दिनों से घरसडी पहाडी बस्ती के लोगों को जल जीवन मिशन के तहत एल एण्ड टी कंपनी द्वारा बनाई गई पानी की टंकी से पानी नहीं मिल पा रहा है। कारण एनसीएल खड़िया परियोजना द्वारा खड़िया ग्राम पंचायत के अशोका मार्केट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट पूल निर्माण के दौरान पानी की पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया ऐसी जानकारी मिली है। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा लगाया गया हैंडपंप भी जवाब दे गया है तथा एनसीएल द्वारा लगा आरओ वर्षों से बंद पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों के पास कोई विकल्प न बचने के बाद स्वयं ही करीब एक से दो किलोमीटर का सफर तय कर जान जोखिम में डालकर पैदल ही रेलवे लाइन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पार कर पीने का पानी सर पर ढोककर लाने के बाद अपनी प्यास बुझा रहे हैं। पहाड़ी बस्तीयों में गर्मी के दौरान पानी का स्तर काफी नीचे चलें जाने से हैंडपंप अक्सर ग्रामीणो का साथ छोड़ देते हैं। लाले , इंदू , किसमती, सालू सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है ग्राम प्रधान कभी यहीं ग्रामीणों की समस्यायों को जानने नहीं आते है। माननीय जिलाधिकारी महोदय का उन्होंने ध्यान आकृष्ट कराकर समस्या के समाधान की मांग की है।

NEWS POINT 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी के साथ IGRS में उत्कृष्ट कार्य पर महिला आरक्षी को सम्मानित किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -11/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *