यूपी -सोनभद्र
दिनांक -25/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई
सोनभद्र। सोनभद्र में चोपन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार अवैध खनिज परिवहन से कमाए गए पैसे से खरीदे गए दो ट्रकों को पुलिस ने कुर्क कर किया है। कुर्क किए गए दोनों ट्रकों की कुल अनुमानित कीमत करीब 83 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार कार्रवाई आरिफ खान पुत्र निजामुद्दीन के खिलाफ की गई है। आरिफ खान ग्राम परही, रॉबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत निवासी बताया गया जिसके विरुद्ध राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा संख्या 551/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार आरोप है कि आरिफ खान ने बिना वैध परमिट के गिट्टी और बालू जैसे खनिज का अवैध परिवहन करके पैसा कमाया और उसी पैसे से ये दोनों ट्रक खरीदे थे। मामले में जिलाधिकारी सोनभद्र ने 9 अक्टूबर 2026 को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की का आदेश दिया था। आदेश के अनुपालन में रविवार 25 अक्टूबर 2026 को चोपन पुलिस ने दोनों ट्रकों को कुर्क कर लिया। कुर्क किए गए ट्रक संख्या UP64CT 9049 अनुमानित कीमत करीब 35 लाख तथा दूसरा ट्रक संख्या UP64CT 5215 अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये है। दोनों ट्रको की मिलाकर कुल अनुमानित कीमत 83 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन पुलिस बल सहित मौजूद रहे। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार अवैध खनन और उससे बनाई गई संपत्ति के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
News Point 24×7

News Point 24×7