यूपी -सोनभद्र
दिनांक 11/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/ शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई व जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, से सुनकर उनके समस्याओं का समाधान हेतु संबंधितो को निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान भूमि व पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच करने के साथ पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराने का निर्देश दिया। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी । जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
NEWS POINT 24×7…..✍️
News Point 24×7