यूपी -सोनभद्र

दिनांक 12/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ऋषभ रुणवाल के दिशा निर्देशन क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में सोनभद्र राबर्ट्सगंज पुलिस, साइबर क्राइम थाना ,एस ओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने धन उगाही हेतु साइबर उत्पीड़न व ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले गिरोह के 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बीते 29 अप्रैल 2026 को अंकिता पाठक पत्नी स्व राजेन्द्र पाठक द्वारा एसपी सोनभद्र के समक्ष जन शिकायत प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति राजेन्द्र पाठक 7/8/4/2026 की रात में अपने नवनिर्मित मकान में आत्महत्या कर लिया था। शुरू में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका , किन्तु जांच करने पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें लगातार धमकी देकर धन की मांग की जा रही थी। मृतक द्वारा उक्त व्यक्तियों को कई बार धनराशि भी भेजी गई थी। बैंक खाते के स्टेटमेंट एवं मोबाइल चैट के अवलोकन से तथ्य प्रकाश में आया कि साइबर उत्पीड़न एवं ब्लैकमेल से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या किया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राबर्ट्सगंज थाने पर धारा 108,308, बीएन एस के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर,एस ओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित किया गया। जांच टीम द्वारा मृतक के मोबाइल फोन में प्राप्त चैट , काल, वीडियो काल का तकनीकी विश्लेषण कर जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वीडियो काल राजस्थान राज्य के अलवर जिले से किया गया है।
जिस बैंक खाते में धनराशि भेजी गई वह महाराष्ट्र राज्य का था, जबकि उक्त धनराशि राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से निकाली गई थी। तकनीकी साक्ष्यों एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सोनभद्र धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में सर्विलांस प्रभारी नागेश सिंह पुलिस टीम के साथ राजस्थान भेजे गए। संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर रविवार को पांचों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। अभियुक्तों में धमकी देकर धन उगाही करने वाले, धनराशि निकालने वाले, तथा म्यूल बैंक खाते एवं एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने वाले शामिल हैं। जिनमें अफसील खान पुत्र भज्जू निवासी झिवाना,थाना चौपानिया खेताल तिजारा जिला अलवर राजस्थान, नूर मोहम्मद उर्फ नंदा पुत्र दीना निवासी सोरवा थाना कैथाल जिला खैरथाल तिजारा,अलवर राजस्थान, राशिद पुत्र गफूर, निवासी सोरवा, थाना कैथल , जिला खैरथल तिजारा, अलवर राजस्थान, वशिम पुत्र नसरुद्दीन निवासी चावंडी खुर्द, थाना शेखपुर अहीर, जिला जिला खैरथल तिजारा, अलवर राजस्थान है।
अभियुक्तों के पास से 5 मोबाइल फोन, 2 म्यूल अकाउंट एटीएम कार्ड, 6000 रुपये नकद व प्रयुक्त मोबाइल में चला सीम बरामद हुआ। पुलिस अनुसार अभियुक्तों द्वारा अपराध करने का तरिका संगठित रुप से लोगों को धमकाकर साइबर ठगी एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अवैध धनराशि के लेन-देन का कार्य करते थे। जांच में पता चला कि अभियुक्त अफसील अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उनमें आर्मी एवं पुलिस अधिकारियों की फोटो लगाकर लोगों को धमकाने व एआई से अश्लील वीडियो बनाकर,डराकर पैसे लेने का काम करता था। नूर व राशिद उद्दापन से प्राप्त धनराशि को एटीएम मशीनों से निकालता था। जांच के दौरान महाराष्ट्र बैंक भिवाड़ी राजस्थान से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। वशिम फर्जी दस्तावेजो के आधार पर बैंक खाते एवं एटीएम कार्ड की व्यवस्था करता था, वारिश के माध्यम से नंदा म्यूल खाता उपलब्ध कराता जिसमें पैसा आने पर निकाल कर देने पर 20% कमीशन मिलता था।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र)
NEWSPOINT24x7….✍️
News Point 24×7