यूपी -सोनभद्र
दिनांक -28/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। सोनभद्र में एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव बने रहने के उद्देश्य से आज चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग कि गई। इस दौरान प्रमुख बाजार, भीड़ -भाड वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एवं संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओ की गहनता से चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं दूकानदारो से संवाद स्थापित कर उनसे शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा अफवाहो पर ध्यान न देने की अपील कि गई। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं कि सुरक्षा,सुगम यातायात व्यवस्था एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
News Point24x7

News Point 24×7