Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने पिपरी थाने का अर्दली रूम एवं गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया*

*सोनभद्र जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने पिपरी थाने का अर्दली रूम एवं गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 11/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे /शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा थाना पिपरी पर अर्दली रूम किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, मालखाना, हवालात, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यों सहित साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इसके बाद पिपरी थाने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षीयो के प्रशिक्षण रजिस्टर एवं प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का अवलोकन कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं व्यवहारिक दक्षता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए । इसके उपरांत थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया । गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही, फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त, बैंक , वाहन चेकिंग तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

NEWS POINT 24×7…..✍️

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *