*जिले सोनभद्र के मौसम विभाग का अलर्ट*

दिनांक -07 मई 2026

यूपी -सोनभद्र – जिले समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई से 10 मई तक जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,जबकि कई इलाकों में बादल छाए रहने से उमस भी बढ़ी है। किसानों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचें और खुले स्थानों पर न रुकें प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े न होने और मोबाइल चार्जिंग जैसे विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं पिछले कुछ दिनों से सोनभद्र और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली से कई घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

NEWS POINT 24×7 सोनभद्र /सिंगरौली
News Point 24×7