Breaking News
Home / खबरे / *सवर्ण आर्मी सोनभद्र ने अर्चना सिंह को जिलाध्यक्ष व शिवदत्त त्रिपाठी को संपर्क प्रमुख बनाकर संगठन का विस्तार किया*

*सवर्ण आर्मी सोनभद्र ने अर्चना सिंह को जिलाध्यक्ष व शिवदत्त त्रिपाठी को संपर्क प्रमुख बनाकर संगठन का विस्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 7/5/2026

 

रिपोर्ट/सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र/ शक्तिनगर। सोनभद्र सवर्ण आर्मी ने गुरुवार को अपने संगठन का विस्तार करते हुए अर्चना सिंह को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं शिवदत्त त्रिपाठी को संपर्क प्रमुख के पद नियुक्त किया जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष अशोक दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा संगठन समाजहित एवं सामाजिक एकता के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से संगठन एवं समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा, इमानदारी एवं समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह एवं संपर्क प्रमुख शिवदत्त त्रिपाठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर कहा कि दोनों संगठन की विचारधारा को जन-जन पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सर्वेश पांडे के विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *